Top 5 Features of Honda CBR 250R 2018 | Honda CBR 250R Price
Honda CBR 250R को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। CBR 250R को दो variant में पेश किया गया है-CBR 250R standard variant और Honda CBR250R ABS variant। CBR 250R के standard variant की कीमत 1.63 लाख रुपये रखी गई है जबकि 2018 Honda CBR250R ABS variant की कीमत 1.93 लाख रुपये (both prices ex-showroom, Delhi) रखी गयी है। हम आपको बताने जा रहे हैं, नयी Honda CBR 250R के ऐसे Top 5 Features, जो आपको देखने को मिलेंगे।
All-LED Headlamp Setup
नयी Honda CBR 250R जल्द ही सभी जगह बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 2018 Honda CBR 250R को इस साल हुए Indian Auto Expo 2018 में showcase किया गया था। पुरानी CBR 250R में साधारण सा headlamp setup दिया गया था, Honda नें इस बार उसे बदलकर नयी CBR 250 में बिलकुल नया all-LED Headlamp setup (with a positional lamp) दिया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।
BS IV Compliant Avatar
BS IV emission norms आने के बाद Honda नें CBR 250r और Honda CBR 150R को discontinue कर दिया था, जिसके लगभग 1 साल बाद Honda अब CBR 250r को वापस लेकर आयी है। 250cc, four-stroke single cylinder engine वाली नयी CBR 250R अब BS4-compliant है।
यह भी पढ़ें- Truck in front of Royal Enfield | Scariest Example of wrong side driving | Video going Viral
4 New Paint Options
135 Kph की top speed वाली नयी CBR 250R, वर्तमान में चार paint schemes के साथ आती है – Matte Axis Grey Metallic with Mars Orange, Matte Axis Grey Metallic with Striking Green, Pearl Sports Yellow, और Sports Red।
All New Body Graphics
2018 CBR 250R मोटरसाइकल में बिलकुल नये Body graphics दिए गये हैं, जो बाइक के शेप को बेहतर हाइलाइट करते हैं। brakes की बात करें तो, CBR250R में सामने की तरफ 296 mm disc brake दिया गया है जबकि पीछे 220 mm disc brake दिया गया है।
Alloys & exhaust are now painted black
नयी CBR 250 r में Alloys को काले रंग से paint किया गया है जो कि exhaust और rear fender से मेल खता है। सामने की ओर 110 mm tyre, और पीछे की तरफ 140 mm tyre दिया गया है, दोनों ही टायर्स tubeless हैं।